फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो नवजात बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में दो नवजात शिशुओं की मौत हो गई। इसके बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। इससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। उन्होंने कहा अस्पताल के चिकित्सकों की लापरवाही से बच्चों की जान गई। इसकी डीएम से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी नरगिस पत्नी फारूख को मंगलवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने दो बजे के करीब बेटे को जन्म दिया। आरोप लगाया कि उपचार की कमी से बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं बड़ौत क्षेत्र के ढ़ोढ़रा गांव निवासी संतोष ने बताया कि उसकी पुत्रवधू कविता पत्नी अनुज को शनिवार के दिन प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाया गया । उसने भी बेटे को ही जन्म दिया, लेकिन चिकित्सकों की लापरवाही के कारण नवजात की प्रसव के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। अस्पताल में दो नवजात की मौत के बाद नाराज परिजनों ने मंगलवार को शाम के समय हंगामा किया और चिकित्सकों पर कार्य में लापरवाही करने का आरोप लगाया। परिजन सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा के कार्यालय में भी शिकायत करने पहुंचे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। परिजनों का कहना है कि वह मामले की शिकायत डीएम से करेंगे। प्रकरण की जांच कराएंगे।
सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि महिला डॉक्टर ने गर्भवती महिला के परिजनों को पहले महिला की स्थिति से और बच्चे के न बचने की संभावना से अवगत करा दिया था। अस्पताल में एबी ब्लड ग्रुप नहीं था। महिला डॉक्टर ने प्रयास कर महिला की जान बचा ली है। परिजन अगर कोई आरोप लगा रहे हैं तो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें