बड़ौत (बागपत)। कुरुक्षेत्र में निकमेड, चेन्नई द्वारा आयोजित नॉर्थ जोन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए चौधरी चरण सिंह इंस्ट्ीट्यूट ऑफ स्पेशल एजूकेशन, बड़ौत की कबड्डी एवं 100 मीटर एवं 400 मीटर एथलीट टीम के लिए छात्रों का चयन किया। कॉलेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य एवं समस्त समस्त कॉलेज कार्यसमिति ने टीम को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर टीम के मैनेजर राहुल सिंह, मनोज कुमार, हरिप्रकाश पंवार के अलावा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।