बड़ौत (बागपत)। पालीटेक्निक के छात्र आकाश की हत्या के खुलासे में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुुक्त तमंचा बरामद किया है, जबकि पहले ही तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। 13 सितंबर को पालीटेक्निक के छात्र आकाश कॉलेज गया, वह प्रथम वर्ष सिविल का छात्र है। बड़का गांव के जंगल मेें उसका शव मिला। उसके पिता प्रदीप ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले का प्रवीण पुत्र ओमपाल निवासी चंदनहेडी व बोबी उर्फ नितिश पुत्र सुशील गांव नंगला हाल नेहरू रोड बड़ौत को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी फरार है। शनिवार को मुख्य आरोपी अरविंद पुत्र रामनिवास निवासी चंदनहेडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।