बड़ौत। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन की बैठक शनिवार को संपन्न हुई, जिसमें यूपी टीईटी-2018 मेेें पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड का विकल्प न दिए जाने पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं का कहना था कि यूपी टीईटी के भरे जा रहे फार्मों मेें पहचान पत्र के रूप में पासपोर्ट, पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तथा वोटर आईडी का विकल्प दिया गया है, लेकिन अधिकांश अभ्यार्थियों के पास ये दस्तावेज नहीं है। आधार कार्ड सभी अभ्यर्थियों के पास है, लेकिन उसे विकल्प में नहीं दिया गया। इससे अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग उठायी कि 4 अक्टूबर तक फार्म भरे जाएंगे, इसलिए आधारकार्ड का विकल्प दिया जाए। बैठक में विक्रांत, सौरभ, विजय, सनीराज, कुलदीप, अखिलेश, आदित्य आदि शामिल रहे।