फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलोचपुरा में करंट से भैंस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

बिलोचपुरा गांव में विद्युत खंभे में करंट उतारने से भैंस की मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की।
बिलोचपुरा निवासी हनीश ने बताया कि वह सोमवार की सुबह भैंस को घेर में बांधने के लिए जा रहा था। रास्ते में भैंस बिजली के खंभे की चपेट में आ गई और करंट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि विद्युत अधिकारियों को कई बार खंभे में करंट के बारे में बताया, लेकिन इस तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजे दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें