फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाकियू कार्यकर्ताओं का चौथे दिन भी कलक्ट्रेट में धरना जारी रहा। सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। इसमें सभी ने आहुतियां दी। जिला बार एसोसिएशन और भाजपा विधायक योगेश धामा ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में भारतीय किसान यूनियन का नौ मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना चल रहा है। चौथे दिन कार्यकर्ताओं ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन का आयोजन किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने आहुतियां दी। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा कि गन्ने का भुगतान, बिजली की बढ़ी दरे को वापस करने, फुंके ट्रांसफार्मर की समस्या का समाधान, किसानों दर्ज किए गए मुकदमे वापस, डीजल-पेट्रोल के बढ़ने दरों पर अंकुश, जंगली जानवर और आवारा पशुओं से निजात, फर्द और आधार की समस्या मिलों से हल कराई जाए, पुराने ट्रैक्टरों बंद न करने और स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू करने की मुख्य मांग है। समर्थन देने पहुंचे विधायक योगेश धामा ने कहा कि भुगतान के लिए मुख्यमंत्री से मिले है। अन्नपूर्णा योजना से गन्ने का भुगतान होगा। सरकार गंभीर है, अक्तूबर तक भुगतान हो जाएगा। बढ़ी दरों पर भी जल्द समाधान निकाल सकता है। जिला बार एसोसिएशन ने भी भाकियू को समर्थन दिया। इसमें महामंत्री आजाद धामा, नरेंद्र पंवार, राजेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, हिम्मत सिंह, हरेंद्र सिंह, उदयवीर, सुरेश पाल, विजयपाल, सुखबीर, वेदपाल, राम नारायण सिंह, ओमबीर सिंह, सोमपाल, अशोक, रमेश, बिजेंद्र, उदयवीर, संजीव, लाला, सुखवीर, लक्ष्मण सिंह, तेजपाल सिंह, रमेश, रोहित, मांगेराम, इंद्र प्रधान, सुरेश मुखिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें