फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से घर बैठे बैकिंग सेवाओं का लाभ : सत्यपाल सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि है। आम जन को घर बैठे बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। यह बैंक आम जनता की पहुंच वाला बैंक बनेगा। यह विश्व का सबसे बड़ा बैंकिंग नेटवर्क भी साबित होगा।
विज्ञापन

मेरठ रोड पर स्थित वात्सायन पैलेस में सत्यपाल सिंह ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की बागपत शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह बेहद बड़ी उपलब्धि है। एक्सेस प्वाइंट जल्द ही लोगों को सेवाएं प्रदान करेंगे। समाज के ऐसे वर्गों को बैंकिंग से जोड़ा जाएगा, जो लोग बैंक की सुविधाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। डाक विभाग वित्तीय समावेशन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। जिले के देहात क्षेत्र के ऐसे लोग जो बैंकों से दूर हैं, उन्हें घर बैठे ही सेवाओं का लाभ मिलेगा। महिलाएं सरकार की इस योजना का बड़ा लाभ उठा सकती है। डाकिया घर में पहुंचकर ही रुपये देगा और खातों में जमा भी करेगा।
बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा कि देशभर के देहात के लोगों को इस योजना से बड़ा लाभ होने जा रहा है। बैंकिंग क्षेत्र में सरकार की ओर से यह क्रांतिकारी कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

पीटीसी सहारनपुर के डायरेक्टर वीके सिंह ने कहा कि डाक विभाग का यह आम जन के हित में क्रांतिकारी कदम है। प्रवर डाक अधीक्षक मेरठ पीडी रैगर, सहायक डाक अधीक्षक बड़ौत देवेंद्र सिंह, डाकपाल बागपत रवि जैन, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ दिलीप कुमार, एसडीएम विवेक कुमार यादव, प्रबंधक पवन प्रताप सिंह और सुभाष चौहान मौजूद रहे। संचालन डॉ अनिल कुमार ने किया।

सरूरपुर में केपी मलिक ने किया शुभारंभ
बागपत। सरूरपुर कलां स्थित डाकघर में भी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शुभारंभ हुआ। बड़ौत विधायक केपी मलिक ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि सरकार की यह बड़ी योजना है, इससे आमजन को लाभ होगा।

काठा और फैजपुर में भी शुरू हुए बैंक
बागपत। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक काठा और फैजपुर निनाना गांव में भी शुरू हुए। काठा में प्रधान गुड्डी के पति बिल्लू प्रधान ने शुभारंभ किया। इसके अलावा फैजपुर निनाना में प्रधान हरेंद्र चौधरी ने बैंक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें