बड़ौत (बागपत)। रालोद की बैठक मेें विद्युत दरों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ चल रहे हल्ला बोल कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार किया।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित रालोद कार्यालय पर बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना ने की। संचालन मनोज तोमर ने किया। बैठक मेें तय किया कि 16 जुलाई को बागपत कार्यालय पर वार्ता होगी, जिसमें सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया जाएगा। 18 जुलाई को बागपत से पुरा महादेव तक बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय व पुरा महादेव में बैठक कर सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी। इसी दिन बागपत, डौला, अमीनगर बिजलीघरों का घेराव किया जाएगा। 21 जुलाई को बड़ौत नगर, 24 जुलाई को बागपत नगर, 26 जुलाई को बड़ौत से छपरौली पदयात्रा, 28 जुलाई को पार्टी कार्यालय पर बैठक होगी। 31 जुलाई को खेकड़ा, 2 अगस्त को टीकरी, 4 अगस्त को दोघट में कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में जुलूस, बैठकें, पदयात्रा आयोजित कर बढ़ी विद्युत दरों का विरोध किया जाएगा। 12 अगस्त को रालोद के राष्ट्रीय उपाध्य जयंत चौधरी की बड़ौत मेें जनसभा होगी। इससे पूर्व जनपद के सभी बिजलीघरों का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी, नवाब अहमद हमीद, कर्नल ब्रहमपाल तोमर, ओमवीर सिंह तोमर, विक्रम आर्य, जमीरुद्दीन अब्बासी, चेयरमैन सोमपाल राठी, प्रधान राजू तोमर सिरसली, नौशाद, अमित चौधरी, नीरज पंडित, देवेंद्र धामा, राममेहर, कृष्णपाल, सूबे सिंह, सोदान सिंह, श्रीपाल सिंह, प्रवीण वालिया, शकील अहमद, गौरव, ऋषि ठेकेदार, कुलदीप तोमर, सुबोध राणा, रणधीर सिंह, सुधीर तोमर, रब्बान खान, इबराम चौधरी, अशोक चौधरी, रामबीर, सूरज सोलंकी आदि रहे।