दोघट समिति पर डिजिटल क्रेडिट कार्ड वितरण समारोह आयोजित
दोघट (बागपत)। जिला सहकारी बैंक, मेरठ के अध्यक्ष मनिंद्र पाल सिंह ने कहा कि सहकारिता तब ही है, जब किसान को सम्मान मिले। उन्होंने कहा समिति में बैंक खुलवाने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिला सहकारी बैंक मेरठ ने नाबार्ड दिवस के अवसर पर किसान सेवा सहकारी समिति, दोघट परिसर में बैंक का डिजिटल क्रेडिट कार्ड वितरण किया।
उद्घाटन जिला सहकारी बैंक मेरठ के अध्यक्ष मनिंद्र पाल सिंह, विधायक केपी मलिक, समिति की चेयरमैन अनीता चौधरी ने किया। बैंक के चेयरमैन मनिंद्रपाल सिंह ने कहा कि बैंकों में कर्मचारी कम होने के कारण किसानों को परेशानी होती है। जल्द ही कर्मचारियों की व्यवस्था कराई जाएगी। किसानों को डिजिटल क्रेडिट कार्ड वितरित किए। सतीश चंद शर्मा मुख्य महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक, मेरठ, मदन पाल, राजेंद्र डायरेक्टर मेरठ, एलडीएम नाबार्ड बागपत के इंद्रजीत सिंह, शैलेंद्र कुमार डीजीएम मेरठ, श्रीप्रकाश त्रिपाठी डीजीएम मेरठ, दोघट बैंक शाखा प्रबंधक विपिन कुशवाह, राजीव चौधरी ने विचार व्यक्त किए। संचालन योगेंद्र मलिक ने किया।