बिनौली (बागपत)।
जौहड़ी गांव में बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी बागपत के तत्वावधान में बड़ौत ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के चलते देश पिछड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हुआ।
इसमें जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के राज में आज प्रत्येक देशवासी दुखी है। नोट बंदी से लेकर जीएसटी की मार झेल रहे हैं। इससे देश को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान मजदूर विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हुआ। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देशवासी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और केंद्र कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। संचालन बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। इसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव लोकेश चौधरी, प्रधानाचार्य तेजपाल सिंह, घनश्याम शर्मा, सत्यपाल सिंह पथौलिया, उर्मिला सिंह, देवेंद्र चौहान, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा, धर्मपाल कौशिक, जाहुल चौधरी, जाकिर अली, पंडित कृष्णपाल, राजपाल शर्मा, अजय कुमार, सुखपाल, सुनील कुमार, अजय कौशिक आदि रहे।