फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक रूप से बनाया जाएगा योग दिवस : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद भर में सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक स्तर पर कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा जिला स्तर पर 21 जून को सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक सामूहिक योग होगा। इसमें गणमान्य लोग भी भाग लेंगे। महिलाओं और विद्यार्थियों का पहुंचना भी संभावित है। सभी अधिक से अधिक सफेद वस्त्रों में आकर प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देंगे। तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर योग दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। डीएम ने कहा कि जन जागरूकता के लिए रैली निकाली जाए। योग स्थल पर पेयजल, सफाई, एंबुलेंस और पर्याप्त मात्रा में पुलिस व्यवस्था रखी जाएगी। जिला स्तरीय अधिकारी तहसील स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीडीओ पीसी जायसवाल, डीडीओ हुब लाल, पीडी एमएल पटेल, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, बड़ौत एसडीएम अशीष द्विवेदी, खेकड़ा एसडीएम आशीष कुमार, बीएसए चंद्रकेश सिंह, डीआईओएस बृजेंद्र कुमार, डीपीआरओ संजय कुमार यादव, सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह सहित सभी बीडीओ अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें