बागपत। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशन में सफाई अभियान चल रहा है।
22 अप्रैल से मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने निर्मल हिंडन अभियान की शुरूआत की । मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने हिंडन में घुसकर जलकुंभी को बाहर निकाला। मेरठ और बागपत के करीब एक हजार अधिकारी और सफाई कर्मचारियों ने अभियान में सहयोग किया। तब से अब तक लगातार अभियान चल रहा है। प्रभारी सीडीओ हुब लाल को इसकी जिम्मेदारी दी । इसके तहत करीब डेढ़ सौ सफाई कर्मचारियों से नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है। प्रभारी सीडीओ हुब लाल ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि डेढ़ सौ सफाई कर्मचारी नियमित रूप से हिंडन की सफाई कर रहे हैं। पिलाना बीडीओ कृपाल सिंह उनके साथ मौजूद रहे।