फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में योगदान करें छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज मेें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित अध्ययन केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम मेें छात्र-छात्राओं से शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने की अपील की गई। बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. मौज पाल और इग्नू समन्वयक डॉ.. साधना तोमर ने किया। डॉ. साधना तोमर ने बताया कि इग्नू के इस केंद्र में अध्ययन करने वाले बीए, बीएससी, एमए, हिन्दी, अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, डीएनएच के 50 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। विशिष्ट वक्ता डॉ. देवेश गुप्ता ने इग्नू के विविध कोर्स, डिप्लोमा, डिग्री विषय की जानकारी दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने की। इसमें डॉ. अलका रानी, डॉ. निर्मला सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. राजेश गुप्ता, बाबूराम, अंतरिक्ष, अरुण सोलंकी, संजीव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें