बागपत। जिला अस्पताल और सीएमओ दफ्तर में लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग की ऑडिट टीम पहुंची। उन्होंने दवा की खरीद और उनके भुगतान की जांच पड़ताल की। अस्पताल के लिए अन्य सामानों की खरीद का भी ब्योरा देखा। टीम में पहुंचे संजीव गर्ग और अतुल गुप्ता ने लेखाकार और सीएमएस से जानकारी ली। इसके बाद टीम सीएमओ दफ्तर पहुंची। वहां पर सीएचसी और पीएचसी को खरीदकर दी जाने वाली दवा का ब्योरा देखा।