फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंडन में बहेगी स्वच्छ और अविरल धारा : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि हिंडन को निर्मल बनाने के लिए अभियान चलाया है, जो नियमित रहेगा। स्वच्छ और अविरल जल की धारा बहेगी। इससे लोगों को जीवन मिलेगा। हिंडन का खोया हुआ स्वरूप वापस लाएंगे। इसमें हर व्यक्ति के सहयोग की आवश्यकता है।
विज्ञापन

पुरा गांव स्थित हिंडन में पृथ्वी दिवस पर मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने निर्मल हिंडन अभियान की शुरूआत की थी। तीसरे दिन भी जिले से अफसर और सफाई कर्मचारियों ने सफाई उपकरणों के साथ हिंडन नदी की सफाई की। जलकुंभी को बाहर निकाला । मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार अभियान के तहत चल रही सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने अधिकारी और सफाई कर्मचारियों में नियमित रूप से सफाई के लिए उत्साह बढ़ाया। मंडलायुक्त ने कहा कि हिंडन नदी पूर्व की भांति निर्मल होगी। इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। हिंडन नदी की अविरल धारा बहेगी, जिससे लोगों को जीवन मिलेगा। जीव जंतुओं का जीवन बचेगा। जिस भी क्षेत्र से हिंडन नदी गुजर रही है, वहां के लोगों से भी सहयोग की अपील की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारी और कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया। सामाजिक संगठनों से भी हिंडन नदी को स्वच्छ बनाने में सहयोग देने की अपील की। ताकि लोगों की जिंदगी को बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि अभियान नियमित चलेगा। प्रभारी सीडीओ हुबलाल, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार यादव आदि रहे।

हिंडन नदी की डेढ़ किमी तक की जा चुकी है सफाई
बागपत। मुख्य विकास अधिकारी हुब लाल ने बताया कि निर्मल हिंडन अभियान के तहत करीब डेढ़ किलो मीटर तक हिंडन नदी की सफाई हो चुकी है। अभियान के चलते नियमित रूप से कार्य होता रहेगा। करीब 200 से 225 कर्मचारी सफाई के कार्य में जुटे। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत और नगर पालिका से आठ जेसीबी मशीनों के माध्यम से हिंडन नदी से गंदगी को निकाला गया। उन्होंने बताया कि लगातार अभियान चलेगा। ग्राम प्रधान और सामाजिक संगठनों से भी निर्मल हिंडन अभियान में सहयोग करने के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार बागपत राज बहादुर सिंह, नगर पंचायत अमीनगर सराय चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें