फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा पेंशन न मिलने पर जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की बैठक बृहस्पतिवार को छपरौली रोड पर हुई, इसमें जनपद की विधवा महिलाओं को पेंशन न मिलने पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह ने कहा कि आज जनपद में सैकड़ों महिलाएं पेंशन न मिलने पर भुखमरी की कगार पर हैं, शिकायत करने के बावजूद न तो जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे हैं और न ही प्रशासनिक अधिकारी। विधवा महिलाओं की ऐसी दयनीय हालत पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। जल्द ही जनपद में विधवा महिलाओं को चिह्नित कर उन्हें विधवा पेंशन दिलाने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक में अन्य समस्याओं पर भी मंथन किया । संचालन डॉ. अमरपाल सिंह ने किया। इनमेें अजय कुमार रुहेला, जितेंद्र मलिक, सुभाष तोमर, बिट्टू, मनोज, कल्लू, संदीप, राहुल, रवि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें