बड़ौत (बागपत)। महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, मलकपुर में बुधवार को एक दिवसीय योग शिविर लगा । शिविर का शुभारंभ दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर और पतंजलि योग समिति बागपत के मुख्य योग शिक्षक डॉ. महेश कुमार मुछाल और प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. मुछाल ने कहा कि बच्चों की लंबाई बढ़ाने में थायराइड ग्रंथि का विशेष योगदान होता है, यदि व्यक्ति की लंबाई पूर्णता नहीं बढ़ पाती है, व्यक्तित्व विकास में बाधा पैदा होती है वह समाज में समायोजन नहीं कर पाता। ऐसी स्थिति में यदि आठ वर्ष की आयु में विद्यार्थियों को चक्रासन, हलासन, पश्चिमोत्तासन, पादहस्तासन, सर्वागासन, ताड़ासन आदि का अभ्यास कराए जाए लंबाई जरूरी बढ़ेगी। उन्होंने कहा योग से शरीर स्वस्थ रहता है। हमें प्रतिदिन सुबह और शाम योग करना चाहिए। इसमें काजल, हेमलता, रितिक, पुष्पेंद्र, हिमांशु, सुरेंद्र, रामकरण, आयुषी, मोहन रामप्रकाश, संजीव कुमार, अशोक, महिपाल, सुरेंद्र तोमर, प्रमोद कुमार, रामकुमार आदि रहे।