बड़ौत (बागपत)।
नगर के स्कूल और कॉलेजों मेें सोमवार को हवन के साथ नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने यज्ञ मेें आहुति देकर मेहनत से पढ़ाई करने का संकल्प लिया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित यज्ञ मेें स्कूली बच्चों ने आहूत दी। इसमें डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, प्रबंधक विक्रम तोमर, रणपाल,योगेश राणा आदि रहे। माउंट लिटरा स्कूल में भी यज्ञ मेें आहुति देकर नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ किया। इसमें स्कूल के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा विचार रखे। सेंट आरवी कान्वेंट स्कूल मेें चेयरमैन अनुराग जैन, निदेशक चारू जैन और निर्दोष शर्मा व प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने बच्चों सहित हवन में आहूत दी। दयानंद बाल विद्या मंदिर में संचालक राज कुमार आर्य व प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज ने बच्चों को नए शिक्षा सत्र की शुभकामना दी। इसमें प्रियंका पांचाल, विशाखा, अनीता, संहसर पाल, अश्वनी, रश्मी तोमर, नेहा, अलका त्यागी, रेखा, कविता, रीतु, प्रबंधक डॉ. ओमवीर सिंह आदि रहे।