बड़ौत (बागपत)।
बाइक सवारों के साथ हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रविवार को दूसरे दिन भी बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को फूल बांटे और वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर ही वाहन को चलाने की अपील की ।
दूसरे दिन अभियान का शुभारंभ संस्था की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह के संयुक्त रूप से किया। अभियान के दौरान स्कूली बच्चों ने कोताना रोड, मलकपुर रोड, छपरौली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड पर रविवार को सैकड़ों बाइक सवारों को सड़क पर हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की अपील की। अभियान के दौरान स्कूली बच्चों ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को फूल देकर जीवन के महत्व की जानकारी दी। इसमें रामपाल सिंह, सरोज, कोमल, तनिष्का आदि रहे।