बड़ौत (बागपत)।
विगत दो साल से विकलांग पेंशन न मिलने को लेकर रविवार को नगर में बिनौली रोड पर दिव्यांगों की बैठक हुई। इसमें समस्या का निस्तारण कराने के लिए सोमवार को डीएम से मिलने का निर्णय लिया।
इस बैठक की अध्यक्षता संजीव ने की। संचालन सुधीर ने किया। इस बैठक में हिलवाड़ी, कंडेरा, रमाला, बड़ौली, ट्यौढी, बड़ौत, मलकपुर, लुहारी, जौनमाना, ढिकाना, दोघट, दाहा, बिजरौल, वाजिदपुर, गुराना आदि सहित कई गांवों के सैकड़ों दिव्यांगों ने भाग लिया। दिव्यांगों ने कहा विकलांग पेंशन ही जीवन व्यापन करने का एकमात्र सहारा है, लेकिन वह भी पीछे दो साल से नहीं मिल रही है। दिव्यांग नीटू, प्रकाश, संदीप, राजवीर, नदीम, उस्मान आदि ने कहा विकलांग पेंशन न मिलने की शिकायत कई बार विभागीय अफसरों सहित एसडीएम व डीएम तक की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। बैठक में सोमवार को डीएम से मिलने का निर्णय लिया । इसमें संजीव शर्मा, देवपाल, रामनिवास, पंकज, सुखवीर, राजेंद्र, बबलू, ओपिन, प्रवेश आदि रहे।