फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा फ्रेंचाइजी व्यवस्था लागू करने के विरोध में शनिवार को भी विद्युत निगम की संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े कर्मचारियों का दिल्ली-सहारनपुर हाइवे स्थित 132 केवीए बिजलीघर परिसर में धरना जारी रहा।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रामबीर सिंह की अध्यक्षता और विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह के संचालन में संयुक्त संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने 132 केवीए बिजलीघर परिसर में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा प्रदेश सरकार ने पावर कारपोरेशन के निजीकरण की तैयारी शुरू कर दी है, इससेे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा निजीकरण लागूू होने से उपभोक्ताओं पर भी आर्थिक प्रभाव पड़ेगा, इसलिए उन्हें भी इस धरने का समर्थन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल देना चाहिए। धरने पर एक्सईएन द्वितीय वीरेंद्र सिंह और राहुल शर्मा, एसडीओ चैन सिंह, गोपाल, रितेश्वर बंधु, सुधाकर, प्रवेश त्यागी और सुधीर कुमार, अवर अभियंता विकास, पवन कुमार, विनय कुमार शर्मा, संदीप कुमार, हरनारायण, राकेश, रविंद्र, विजयवीर, सुनील, नरेंद्र प्रताप सिंह, कपिल, धर्मपाल, राधे श्याम गुप्ता, राजेश परवा, अजय, आलोक, राजीव, आंसु, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें