फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन की मांग को लेकर ब्लाक पहुंची महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पेंशन बनवाने की मांग को लेकर शनिवार को बावली गांव की काफी संख्या मेें महिलाएं ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचीं और समस्या को लेकर आक्रोश जताया। बाद में महिलाएं बीडीओ के नहीं मिलने पर समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर ब्लाक पर धरना शुरू करने की चेतावनी देकर लौट गई।
विज्ञापन

बड़ौली, ढ़िकाना, जौनमाना, बावली, कोताना आदि गांवों से ब्लाक मुख्यालय में पहुंची महिलाओं ने कहा वे काफी दिनों से पेंशन के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि जीवन व्यापन करने के लिए एक मात्र साधन पेंशन है, लेकिन अब वह भी बंद हो गई है। इस कारण अब जीवन व्यापन करने के लिए दूसरा कोई साधन नहीं है। बीडीओ प्रेमचंद के न मिलने पर महिलाएं ब्लाक पर धरना शुरू करने की चेतावनी देकर लौट गई। बीडीओ प्रेमचंद ने कहा शीघ्र ही महिलाओं की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। इनमें राजकली, भंवर कली, पीतमो, हरवीरी, ईश्वर, बाला, राम सिंह, शकुंतला, मंगल, कुसुम आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें