बागपत। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों का चुनाव 27-28 मार्च को होगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन अधिकारी जस्टिस आरआर यादव ने जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील पंवार को चुनाव अधिकारी बनाया। चुनाव में बागपत के लगभग 666 अधिवक्ता मतदान करेंगे। बार के चुनाव में 255 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।