बड़ौत (बागपत)। आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य में तीर्थंकर अजित नाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव 22 मार्च को अजित नाथ दिगंबर जैन मंदिर में धूमधाम से मनेगा। इस अवसर पर पश्चिमी उप्र में पहली बार 108 फुट ऊंचा शिखरों का अभिषेक भी होगा। इसके बाद विमर्श जागृति मंच के सौजन्य से अजित नाथ भगवान का निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा और श्यादवाद संगीत मंडल के संयोजन में अजितनाथ विधान का आयोजन होगा। रात्रि में 108 दीपकों द्वारा महा आरती और जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। इसके अतिरिक्त 21 मार्च को कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर अजीत भक्ति मंडल द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति की जाएगी। इसमें सुभाष जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, महेंद्र जैन, सुरेश जैन, संजीव जैन, अशोक जैन, सतीश जैन, मनोज जैन, प्रवीण जैन आदि जुटे हैं।