बड़ौत (बागपत)।
तहसील में कांशीराम कॉलोनी में आवास न मिलने को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर आवास दिलाने की मांग की।
मंगलवार को काफी संख्या में महिला और पुरुष तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कांशीराम कॉलोनी में उन्हें मकान स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन उन्हें चाबी नहीं दी जा रही है। 15 जनवरी को उन्हें चाबी देने की घोषणा की, लेकिन अभी तक किसी अधिकारी ने उन्हें चाबी नहीं दी। जबकि वहां अवैध रूप से कुछ परिवार किराये पर मकान लेकर रह रहे हैं, लेकिन जो बेघर है उन्हें मकान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम को इस संबंध में ज्ञापन दिया। इस अवसर पर जाहिदा, बाबू, ओमी, जग मेहर, सीमा, बीना, उपेंद्र, प्रवीण, राजवीर, शकीला, जरीफ आदि रहे।