बागपत। ग्रामीण अभियंता सेवा (आरईएस) को 19 आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय बनाने की जिम्मेदारी दी गई । धनाभाव में मात्र 10 शौचालय पर कार्य पूरा हो सका है। धनराशि न मिलने के चलते कार्य लटका पड़ा है। अधिशासी अभियंता ने सीडीओ को इससे अवगत कराया।
भारत सरकार का स्वच्छ भारत मिशन जिले में दम तोड़ रहा है। लक्ष्य के अनुसार शौचालय नहीं बन रहे हैं। पात्र दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं और ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर हैं। अपात्रों को घर बैठे योजना का लाभ दिया। अभियान के चलते ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को वर्ष 2016-17 में 19 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय बनाने की जिम्मेदारी दी । आरईएस ने 10 शौचालय तो बना लिए, लेकिन बाकी के लिए जिला पंचायत विभाग ने धनराशि आवंटित नहीं की। इस कारण उक्त शौचालयों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। कई बार धनराशि की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार ने निदेशक, मुख्य अभियंता और सीडीओ को लिखकर धनराशि मांगी, ताकि शौचालयों का निर्माण पूर्ण सके।
जुआ खेलते एक युवक पकड़ा
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में चांदीनगर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। रविवार को एक युवक को जुआ खोलने के आरोप में पकड़ा है। इसके कब्जे से हजारों की धनराशि बरामद की है।