फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टास्क फोर्स ने चकरोड से कब्जा हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। शासन के निर्देश पर जनपदों में गठित टास्क फोर्स टीम ने शनिवार को क्षेत्र के सिरसली व मवीकला गांव में पहुंचकर श्मशान, चकरोड को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार मोहम्मद नसीम के नेतृत्व में लेखपाल रामपाल यादव, गजेंद्र सिंह, मनोज कुमार, संदीप कुमार आदि राजस्वकर्मियों का एक दल सिरसली गांव पहुंचा। वहां स्थित श्मशान की भूमि की नापतौल कर निशान लगाकर कब्जा मुक्त कराया। इसके अलावा टीम ने दो चकरोड पर भी कब्जे हटवाए। इसके उपरांत टीम मवीकला गांव पहुंची जहां सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए निशानदेही कर ग्रामीणों को चेताया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजू तोमर सिरसली, सुखबीर सिंह, सतबीर, रविंद्र, जसवंत, धर्मबीर, सुरेंद्र, संजू प्रधान आदि मौजूद रहे। नायब तहसीलदार मोहम्मद नसीम ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। उधर, बिनौली थाना परिसर में हुए समाधान दिवस में जमीन के विवाद संबंधी तीन शिकायती पत्र आए, जिनको राजस्व कर्मियों को निस्तारण के लिए सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें