बड़ौत (बागपत)।
तहसील में बड़ौत विधायक केपी मलिक और एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने गरीब लोगों को ठंड के चलते पांच सौ कंबल बांटे। सुबह से ही तहसील में निर्धन, असहाय लोगों, महिलाओं की कंबल लेने के लिए भीड़ लगी हुई थी। विधायक केपी मलिक और एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने चिन्हित पांच सौ लोगों को कंबल बांटे। एसडीएम ने बताया कि गांव में और लोगों को भी चिन्हित किया हुआ है। उन्हें गांव में ही जाकर कंबल बांटे जाएंगे।