फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कौशल केंद्र से युवाओं को मिल रहा रोजगार : योगेश धामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कंपनियों ने साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने किया। रोजगार मेले में आठ कंपनियों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 330 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों में जॉब के लिए दर्जनों अभ्यर्थियों का चयन किया गया। धामा ने कहा कि प्रधानमंत्री कौशल केन्द्र के माध्यम से लाखों बच्चे भविष्य में रोजगार पाने के लिए प्रशिक्षण ले रहे है। आज पूरे भारत में केन्द्रों पर लाखों की संख्या में अभ्यर्थी को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर मिल रहे है। प्रधनमंत्री द्वारा ङचलाई गई यह योजना रोजगार के अवसरों को बढ़ावा दें रही है। बेरोजगारों को भटकने की आवश्यकता नहीं है। केन्द्र पर प्रशिक्षण के बाद स्वयं कंपनी आकर अभ्यर्थियों का चयन करती है तथा उन्हें कंपनियों में नौकरी देती है। इससे बेरोजगारी खत्म हो जाएगी। संचालन रणवीर चौधरी ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, केन्द्र के संचालक नितिन सिरोही, सोनिया चौधरी, भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें