बागपत। 23 दिसंबर को रमाला में होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में 12 स्कूलों के वाहनों को अधिकृत किया है। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया 22 दिसंबर को वाहनों को उपलब्ध कराया जाएगा। 23 को सभी वाहन रमाला कार्यक्रम में पहुंचेंगे। उन्होंने विद्यालयों की अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इन 12 विद्यालयों के अतिरिक्त अन्य स्कूल पूर्व की भांति संचालित होंगे। उन्होंने बताया सर्वोदय, गेटवे इंटरनेशनल, सेंट एंजेल्स, लक्ष्य, चौधरी केहर सिंह, विजय भव, जेपी, वनस्थली, माउंट लिटरा, इंद्रप्रस्थ, एनएस पब्लिक स्कूल के वाहनों को अधिकृत किया है।