फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के पैगाम से तो वो डरा करते नहीं, प्यार हो जिनको...

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज मेें मंगलवार को शहीद दिवस पर शिक्षकों और छात्रों के बीच काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

गोष्ठी की अध्यक्षता कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने की। संचालन मैनेजर विक्रम तोमर ने किया। गोष्ठी मेें कक्षा दस के छात्र आकाश ने कहा, मौत के पैगाम से तो वो डरा करते नहीं, प्यार हो जिसको वतन से, वो मरा करते नहीं। कक्षा ग्यारह के छात्र अमन ने कहा, जिंदगी और मौत के बीच जिसका कर्म है राष्ट्र, उसको जिंदा रखता एक एकता का मर्म है। डायरेक्टर उपेंद्र तोमर ने कहा, जिसने वतन को खून से सींचा, खिलाएं फूल सारे, उन शहीदों को नमन, शत-शत नमन उनको हमारे। शिक्षक रणपाल ने कहा, शेर सी चिंघाड़ जिनकी सुनकर दुबक जाते थे वो। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने कहा, सपने लेकर चूम गए जो उस फांसी के फंदे को आदि कविताएं सुनाई। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने शहीदों के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और राष्ट्र भक्ति के गीत गाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें