बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में संस्कृत विभाग में बुधवार को संस्कृत साहित्य के महाकवि कालिदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि गुप्ता, डॉ. महेश कुमार मुछाल ने संयुक्त रूप से किया। विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को महाकवि कालिदास के जीवन के बारे में जानकारी और उनके द्वारा रचित काव्यों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता को समझाया। इस अवसर पर शास्त्र अलंकरण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया । प्रतियोगिता के विजेताओं को डॉ रुचि गुप्ता और प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। इसमें सचिन, पंकज, अंकित, गुलजार, शालू, कीर्ति, अनु, बिट्टू, पारुल आदि का योगदान रहा।