फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जांच पड़ताल करेंगे नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा केंद्रों की जांच करेंगे नोडल अधिकारी
विज्ञापन

बागपत। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों की जांच के लिए ब्लॉक वार छह नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। जो विद्यालयों में जाकर मानकों की जांच करेगी। कमी मिलने पर उसको पूरा करने के निर्देश दिए जाएंगे। निरीक्षण आख्या कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
शिक्षण सत्र वर्ष 20 17-18 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन केंद्रों के आवेदन हुए हैं। 191 विद्यालयों ने आधारभूत सूचनाएं प्रधानाचार्यों द्वारा अप लोड कराई । उक्त सूचनाओं के सत्यापन हेतु विकास खंड के लिए नोडल अधिकारी बनाएं । आवेदन के हिसाब से दस्तावेज और छात्र-छात्राओं की संख्याओं का मिलान किया जाएगा। जिन विद्यालयों के वेबसाइट पर कोड अंकित नहीं किए हैं, उनके प्रपत्र कार्यालय में नोडल अधिकारी भेजवाएंगे। स्कूलों में अग्निशमन यंत्र, जनरेट, कंप्यूटर सिस्टम, विद्यालय की बाउंड्रीवाल की जांच करेंगे। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया विद्यालयों की पांच, आठ और 12 किलो मीटर परिधि, बच्चों की संख्या, सीसीटीवी, फर्नीचर, प्रश्न-पत्र सुरक्षित रखने हेतु हेतु लोहे की अलमारियां की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निम्न को बनाया ब्लॉक का नोडल अधिकारी
राजकीय हाईस्कूल अहैड़ा के प्रधानाचार्य रामनिवास को बागपत, राजकीय हाईस्कूल गौना के प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद को खेकड़ा, रजकीय हाईस्कूल बसौद के प्रधानाचार्य अंतरिक्ष कुमार को पिलाना, राजकीय हाईस्कूल फतेहपुर पट्ठी की प्रधानाचार्य डॉ. रेखा सिंह को बड़ौत, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जौहड़ी की प्रधानाचार्य सुशीला पांडेय को बिनौली, राजकीय हाईस्कूल बदरखा के प्रधानाचार्य राजेश राणा को छपरौली की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें