फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अग्निशमन यंत्र भी सही नहीं मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर अग्निशमन यंत्र भी सही नहीं मिले
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। रेलवे विभाग दिल्ली की टीम ने शुक्रवार को नगर के रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां आग लगने के हादसे से बचाव तक के लिए अग्निशमन यंत्र सही नहीं मिले। इसी तरह अन्य अव्यवस्थाओं पर भी नाराजगी जताई गई। साथ ही स्थानीय अधिकारियों और कर्मचारियों को हालात में सुधार लाने की चेतावनी दी गई।
लगातार हो रहे ट्रेन हादसों को देखते हुए शुक्रवार को रेलवे विभाग दिल्ली से सीनियर डिविजनल ऑपरेशनल मैनेजर मधु के नेतृत्व में टीम ने बड़ौत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन मास्टर जान मोहम्मद से ट्रेन के संचालन और सिग्नल के बारे में जानकारी ली। संतोषजनक जवाब न मिलने पर टीम ने सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर अचानक आग लगने पर उसे तुरंत बुझाने के लिए कर्मचारियों को अलर्ट रहने और जरूरी प्रशिक्षण के निर्देश। इस दौरान आग बुझाने के लिए स्टेशन पर रखे चार अग्निशमन यंत्र खराब मिले तो उन्होंने कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई। इसके अलावा टीम के सदस्यों ने विभागीय रिकार्ड चेक किया। यह पूरा मिला। टीम ने सभी अव्यवस्थाओं को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिएं। इस अवसर पर यातायात निरीक्षक पवन कुमार, स्टेशन अधीक्षक पीके बोस भी शामिल रहे। स्टेशन अधीक्षक पीके बोस ने बताया कि हादसों पर नियंत्रण और यात्रियों की सुविधाओं के लिए यह निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें