फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन चलाते मिलने पर अध्यापिका को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बरनावा और अंगदपुर गांव के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं का नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। बीएसए योगराज सिंह ने बताया शनिवार को बरनावा के परिषदीय विद्यालय पहुंचे। एक विद्यालय में शिक्षिका कक्षा के समय मोबाइल चलाते मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर कर उसे फटकार लगाई। चेतावनी दी दोबारा कक्षा में मोबाइल चलाया तो कार्रवाई होगी। अंगदपुर गांव में छात्रों की नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। बीएसए ने कहा कक्षा में जो भी शिक्षक मोबाइल चलाता मिलेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए जल्द सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें