बड़ौत (बागपत)। कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और सीओ रामानंद कुशवाहा ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान पुलिस संबंधी, महिला उत्पीड़न, राजस्व संबंधी तीन शिकायतें आईं। इनमें से मात्र एक का ही निस्तारण हुआ। इसमें कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव, ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी आदि रहे।