हैदराबाद में छा गए धनौरा के तीरंदाज
बागपत। हैदराबाद में खेली गई 24वीं तीरंदाजी प्रतियोगिता में धनौरा गांव के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। दो खिलाड़ियों ने मिक्स टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उनकी जीत पर परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी मनाई। वेदवान आर्चरी एकेडमी के कोच सचिन वेदवान और एडवोकेट सुनील पंवार ने बताया कि 14 से 16 जुलाई तक हैदराबाद में खेलों का आयोजन हुआ। सचिन वेदवान और ऋतिक वेदवान ने धनुष स्पर्धा में मिक्स टीम में स्वर्ण पदक जीता। इनकी टीम ने छत्तीसगढ़ के अमन प्रकाश और बसेंद्री देवी को टीम को हराकर यह कामयाबी हासिल की। खिलाड़ियों की कामयाबी से एकेडमी और परिवार में खुशी का माहौल है। दोनों खिलाड़ियों ने इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है।