फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को लेकर तहसील पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाने के लिए तहसील पर प्रदर्शन
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। आवास विकास कॉलोनी के लोगों ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें एक मार्ग में किए गए अतिक्रमण को हटवाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

रवि शास्त्री के नेतृत्व में तहसील पहुंचे आवास विकास कालोनी के लोगों कहना है कि कॉलोनी में पीएन शर्मा से बड़ी नहर के बीच 40 फीट का रोड बना है। इस पर कई लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इसको लेकर वे कई बार एसडीएम से शिकायत भी कर चुके हैं। आवास विकास कॉलोनी के जेई ने भी इसे तुड़वाने का कार्य किया, लेकिन वह भी अधर में रहा। उन्होंने बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर मांग की कि अतिक्रमण को हटवाया जाए। प्रदर्शन करने वालों में उदयभान सिंह, सतबीर फौजी, दीपक शर्मा, रोहित तोमर, सुधीर तोमर, निखिल आदि उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी ओर शाहपुर बाणगंगा के ग्रामीण तहसील पहुंचे और उन्होंने तहसील में प्रदर्शन कर गांव के दबंगों द्वारा बंद किए गए सार्वजनिक रास्ते को खुलवाए जाने की मांग की। इस अवसर पर महेंद्र, मैनपाल, धनपाल, यशपाल, जगपाल, सुंदर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें