बागपत। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को क्रियान्वयन करने पर खर्च की गई धनराशि का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। कृषि निदेशक सोराज सिंह ने प्रशासन को पत्र लिखा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन करने पर खर्च की गई धनराशि पूरा हिसाब रखा जाएगा। शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि का खर्च योजना के तहत लगाए गए डाटा एंट्री के लिए कर्मचारी, स्टेशनरी पर खर्च की जाएगी। प्रधानमंत्री किसान निधि के प्रशासनिक व्यय की धनराशि के उपयोग हेतु निर्धारित बैंक खाते से केवल पीएम किसान योजना के क्रियान्वयन के लिए धनराशि का भुगतान होगा। किसी अन्य कार्यक्रम पर धनराशि खर्च नहीं की जाएगी।