बागपत। खेकड़ा के पैरा एथलीट अर्जुन अवार्डी अंकुर धामा का कहना है कि मतदाता को अपने मत की कीमत समझनी चाहिए। एक-एक वोट से लोकतंत्र की मजबूती बनती हैं। मतदान के दिन वोटर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी कार्य वोट देना है। मतदान का सबका अपना एजेंडा हो सकता है, लेकिन मताधिकार का प्रयोग करना सबका सामूहिक एजेंडा होना चाहिए। क्योंकि अगर वोटर उदासीन होंगे तो इससे लोकतंत्र कमजोर होगा। 18 साल की उम्र से अधिक के लोग घर से निकले और मतदान के दिन को पर्व की तरह मनाएं। युवाओं का कर्तव्य होना चाहिए कि वह अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें और बूथ तक पहुंचने में भी मदद करें। सबसे जरूरी बात यह है कि आपसे में प्यार से रहें। झगड़ा नहीं करना चाहिए। चुनाव हमारे लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि को चुनने की स्वस्थ प्रक्रिया है।