फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना निदेशक सहित अन्य अधिकारी की गाडिय़ों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
परियोजना निदेशक समेत दो अफसरों की गाड़ियों का चालान
विज्ञापन

बागपत। उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ियों के खिलाफ एआरटीओ प्रवर्तन और लोकसभा चुनाव में वाहन व्यवस्था के नोडल अधिकारी ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। विकास भवन में परियोजना निदेशक (पीडी) और खाद्य सुरक्षा औषधि एवं प्रसाधन के अधिकारियों की गाड़ी के चालान किए। इस दौरान दो वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत और लोकसभा चुनाव के लिए गाड़ियों की व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने विकास भवन के बाहर चेकिंग अभियान चलाया। उत्तर प्रदेश वाहन लिखी गाड़ियों की विशेष तौर जांच पड़ताल की गई। इस दौरान परियोजना अधिकारी की गाड़ी की जांच की गई तो चालक के पास दस्तावेज नहीं मिले, जिसका चालान कर दिया गया। उसके बाद खाद्य सुरक्षा औषधि एवं प्रसाधन के अधिकारी गाड़ी का चालान किया गया। चेकिंग के चलते दो ड्राइवर गाड़ियों को लेकर फरार हो गए, जिनका नंबर नोट कर चालान किया जाएगा। एआरटीओ सुभाष राजपूत ने बताया कि विभिन्न विभागों में 24 गाड़ियां लगी हुई हैं, जिसकी सूची दी गई है। सभी को चुनाव में लगाया जाएगा। सीएमओ दफ्तर में चेकिंग के बाद वहां से 12 गाड़ियां उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें