बड़ौत (बागपत)। नेशनल स्टेडियम दिल्ली में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के उद्घाटन पर बागपत जनपद से भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के पूर्व फौजी बस द्वारा दिल्ली पहुंचकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा जिला सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक श्रीभगवान व भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शीशपाल के नेतृत्व में पूर्व सैनिक सोमवार को दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में पहुंचे जहां शहीद स्मारक के उद्घाटन के अवसर पर उनका सैनिकों ने अभिवादन किया। उन्होंने हमें सरकार द्वारा दी गई अनेक सुविधाओं जैसे वन रैंक वन पेंशन, भविष्य में भी अन्य और सुविधाओं की ओर इशारा किया। समारोह में देश की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने देश को मिले एक और तीर्थ स्थल की घोषणा की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मारक पर अमर जवान ज्योति जलाई। दिल्ली पहुंचे भूतपूर्व सैनिकों में सुभाष, नरेश, सुरेंद्र, कुलदीप, जगदीश, विजयपाल, हरपाल, चंद्रपाल, सूबे सिंह ढ़ाका, राजेंद्र, राजवीर, सतेंद्र सिंह, संजीव, धीरज आदि रहे।