फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालैनी जनसभा की तैयारी का जायजा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने बालैनी के श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सीएम की अध्यक्षता में गढ़-सोनीपत हाईवे के हरियाणा बॉर्डर तक के हिस्से के कार्य का एलान किया जाएगा। हाईवे से क्षेत्र के बीस गांव के लोगों को लाभ होगा। बागपत में कचरा शोधन केंद्र के निर्माण की घोषणा भी की जाएगी। पुलिस-प्रशासन ने भी यहां पर तैयारियों का जायजा लिया। सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निरीक्षण किया। हेलीपैड स्थल का जायजा लिया गया। बीस फरवरी को गडकरी और योगी आदित्यनाथ यहां पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


करीब 50 किमी का बनेगा टुकड़ा
बालैनी। गढ़-सोनीपत हाइवे पर मेरठ से बागपत में हरियाणा बॉर्डर तक के कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। इस पर मीतली गांव से बाईपास निकाले जाने की तैयारी है, जो सीधा गौरीपुर मोड़ तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें