फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राजीव गुप्ता बने संगठन के प्रदेश महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। फतेहपुर पुट्ठी निवासी मां अम्बा बालिका डिग्री कॉलेज ग्वाली खेड़ा के प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता को एंटी करप्शन मूवमेंट भारत उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया। इस मौके पर उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओमकार गुप्ता ने कहा कि डॉ. राजीव गुप्ता के कुशल नेतृत्व में एंटी करप्शन मूवमेंट अधिक विस्तार करेगा। एंटी करप्शन मूवमेंट उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मा. रणपाल सिंह ने भी आशा जताई कि डॉ. राजीव गुप्ता एंटी करप्शन मूवमेंट की हर विंग का विस्तार करने में सहायक सिद्ध होंगे। नेहरू रोड पर सचिन गुप्ता के निवास पर सम्मान समारोह में नव मनोनीत प्रदेश महासचिव डॉ. राजीव गुप्ता ने कहा भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने में पूरा योगदान किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी युगल किशोर गर्ग ने की। संचालन मास्टर राकेश गर्ग ने किया। इसमें सचिन गुप्ता, राकेश जैन, विनोद अग्रवाल, गोपाल गोयल, नितिन गुप्ता, विपिन माहेश्वरी, मयंक गर्ग, अनुराग मांगलिक आदि ने भी उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें