खेकड़ा (बागपत)।
महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में आयोजित रासेयो शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र और छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी।
नगर में स्थित महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का आयोजन हुआ। इसमें खेकड़ा सीएचसी के चिकित्सकों की टीम ने भाग लिया। शिविर का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा और प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम ने करीब 134 छात्र, छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवा का वितरण किया। डॉ. शाजिया खान ने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं आयरन की कमी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान डॉ गौरव वर्मा, फार्मेसिस्ट संजीव सांगवान, स्टाफ नर्स संदीप संधु, संतोष यादव, दीपा एएनएम, रंजना राय, अनिल कुमार वार्डबॉय, एनसीसी मेजर सुनील धीमान, स्वाति, सूर्यदत्त शर्मा, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।