बड़ौत। छपरौली से भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह ने विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण से संबधित प्रश्न स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने पूछा कि प्रदेश में पोषण स्वास्थ्य में संबधित टीकाकरण, सफाई जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान, परिवार कल्याण कार्यक्रम, संक्रामक रोग नियंत्रण, कुष्ठ रोग नियंत्रण एवं जागरूकता कार्यक्रम टीबी नियंत्रण एवं अन्य स्वास्थ्य जागरूक कार्यक्रम, पोलियो अभियान आदि कार्यक्रमों का कार्य संविदा पर कार्यरत एएनएम द्वारा किया जा रहा है। इन्हें नियमित रिक्त पदों पर समायोजित किया जायेगा या नहीं। उन्होंने यह भी प्रश्न किया कि विधानसभा क्षेत्र छपरौली के गांव लूंब में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण सरकार कराएगी तो कब कराएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस पर विचार किया जा रहा है।