फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

बड़ौत। नंगला गांव के काफी संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंचे और प्रदर्शन कर राशन डीलर के खिलाफ एसडीएम केा ज्ञापन सौंपा। नंगला गांव के लोगों का कहना था कि गांव का राशन डीलर की दुकान निरस्त हो चुकी है और उनके गांव का राशन ककौर गांव के राशन डीलर को दिया हुआ है। लेकिन वह राशन नहीं देता है। महीने में दो घंटे ही राशन बांटता है और कुछ उपभोक्ताओं के नाम भी रजिस्टर में काट दिए हैं। यदि वे राशन देने जाते हैं तो उनके साथ राशन डीलर मारपीट पर उतारू होता है। उन्होंने बाद में एसडीएम को ज्ञापन देकर राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर विनोद, उदयवीर, चौहल सिंह, जितेंद्र, श्रीपाल, जयवीर, बिजेंद्र, चंद्र, प्रदीप, चंद्रपाल, सचिन, विकास, बाला, मुन्नी, विनीता, बबीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें