फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को करंट लगाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

चांदीनगर थाना क्षेत्र के ललियाना गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को बिजली का करंट लगाकर मारने की कोशिश की। बचाव में उसकी बड़ी बहन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। उसे मायके में फेंक कर भाग निकले। पीड़ित परिवार ने एएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

खेकड़ा थाना क्षेत्र के बड़ागांव गांव निवासी स्वाति पुत्री सुभाष शर्मा ने एएसपी को बताया कि छह फरवरी 2017 को उसकी शादी मोनू शर्मा पुत्र रणवीर शर्मा निवासी ललियाना के साथ हुई । उसकी बड़ी बहन की भी उसी घर में शादी हुई है। ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। अब वे पांच लाख रुपये दहेज में लाने की मांग कर रहे है। 31 जनवरी को ससुराल वालों ने बिजली का करंट लगाकर उसे मारने की कोशिश की। बचाव में आई बड़ी बहन के साथ भी मारपीट की। पूरी रात सर्दी में घर के बाहर बैठाए रखा। ससुराल वाले उसे मारपीट कर मायके में फेंक कर भाग निकले। उसने एएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें