बड़ौत (बागपत)। आरक्षण वंचित एकता मंच के तत्वावधान मेें ब्राह्मण समाज की बैठक पुसार में हुई, इसमें कहा कि जब तक ब्राह्मण समाज राजनीति से बहिष्कार नहीं करेगा, तब तक समाज संगठित नहीं होगा और न ही बच्चों का भविष्य सुधरेगा। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का संकल्प लिया।
केशोराम शर्मा की अध्यक्षता और रामकिशन के संचालन मेें मंच के अध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकारों ने ब्राह्मण समाज को कभी कुछ नहीं दिया। ब्राह्मण समाज मेें आई बेरोजगारी आरक्षण की देन है। जब तक सरकार केवल आर्थिक रूप से आरक्षण लागू नहीं करती, समाज का भला नहीं हो सकता। भारत सरकार ने दस प्रतिशत आर्थिक आधार पर जो आरक्षण लागू किया है, वह भारत मेें जन्मे प्रत्येक नागरिक के लिए है, चाहे वे किसी भी धर्म व जाति का हो। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का संकल्प लिया। इसमें सुरेंद्र शर्मा, सत्यपाल शर्मा, हरिओम शर्मा, देवदत्त शास्त्री, प्रमोद शर्मा, कुबेर दत्त शर्मा, रामकुमार, मोहित शर्मा, अमित भारद्वाज, विजय शर्मा, शेखर शर्मा, सुरेंद्र पाल, मोहित, अमित, विजय, विनोद, रजनीश कुमार, हरवीर, रामकिशन, धर्मवीर, रामपाल आदि रहे।