खेकड़ा (बागपत)। बकाया वेतन दिलाने की मांग को लेकर खेकड़ा नगर पालिका के ठेका सफाई कर्मियों की हड़ताल 18वें दिन सोमवार को भी जारी रही। सफाई कर्मी दिन भर नगर पालिका कार्यालय परिसर में धरने पर डटे रहे। सफाई कर्मियों ने कहा कि जब तक उनका बकाया वेतन नहीं मिल जाता और ईओ का तबादला नहंीं हो जाता, तब तक वह टस से मस नहीं होंगे। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के सदस्य धीरेंद्र कुमार वाल्मीकि हड़ताली सफाई कर्मियों के बीच पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मियों को जल्द ही मांगे पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। और उनसे हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। सफाई कर्मियों ने कहा कि उन्हें आश्वासन पर भरोसा नहीं है, जब तक मांग नहीं मानी जाती, तब तक हड़ताल जारी रखेंगे। इस दौरान आरती, मालती, सुनीता, सीमा, रीतू, कविता, मीनाक्षी, बबली, संगीता, सोनिया, मनीषा, बोबी, सनेश, रामो, पिंकी, कमलेश, सतबीरी, बीरमती, संगम, ममता, कीर्ति, मंजू, रेनू, प्रमोद, मोनू, अरविंद, सुशील, बिल्लू, राहुल, सचिन, कपिल, सोनू, संजय, अमित, मिंटू, हरबीर, दीपक आदि मौजूद रहे।